You are currently viewing rajasthan mahila free Mobile yojana 2022 | राजस्थान महिला फ्री मोबाइल योजना | कब से मिलेगा योजना का लाभ
rajasthan mahila free Mobile yojana 2022

rajasthan mahila free Mobile yojana 2022 | राजस्थान महिला फ्री मोबाइल योजना | कब से मिलेगा योजना का लाभ

राजस्थान सरकार की प्रसिद्ध rajasthan mahila free Mobile yojana 2022 के बारे अगर आप को विस्तार से जानकारी प्राप्त करनी है तो आप इस पूरे लेख पर पढ़ सकते है। इस लेख में हमने सभी महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकरी देने का प्रयास किया है।

Rajasthan mahila free Mobile yojana 2022 kya hai ?

Table of Contents

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में घोषणा की थी कि डिजिटल सेवा योजना में चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को 3 साल की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन दिए जाएंगे।

इस योजना में स्मार्टफोन के साथ ही सिम भी सरकार देगी। फोन बेच नहीं सकेंगे।

हैंडसेट के साथ 20 जीबी डेटा हर महीने तीन साल तक दिया जाएगा।

अगर कोई लाभार्थी स्मार्टफोन का उपयोग नहीं करता है तो डेटा रिचार्ज तब तक नहीं होगा जब तक वह मोबाइल का उपयोग शुरू नहीं कर दे।

फ्री मोबाइल किसको मिलेगा ?

rajasthan mahila free Mobile yojana 2022 में राजस्थान में चिरंजीवी कार्डधारी 1.35 करोड़ महिलाओं को राज्य सरकार मोबाइल बांटेगी।

Mukhyamantri free Mobile Yojana 2022 पात्रता –

  • जनआधार कार्ड धारक परिवार की महिला मुखिया को ही ये स्मार्टफोन दिए जाएंगे।
  • जिन परिवारों का नाम चिरंजीवी योजना में जुड़ा हुआ है, केवल उन्ही परिवार की मुखिया को स्मार्टफोन मिलेगा।
  • केवल राजस्थान की मूल निवासी महिलाओं को ही ये फोन दिया जाएगा।
  • आपके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर जुड़ा होना चाहिए।

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 के लिए जरूरी दस्तावेज | Document

  • आधार कार्ड
  • जनआधार कार्ड
  • चिरंजीवी योजना कार्ड
  • मोबाइल नंबर

महिलाओं को राजस्थान में फ्री फोन कब मिलेगा ?

चिरंजीवी कार्डधारी 1.35 करोड़ महिलाओं को राजस्थान सरकार दीपावली के बाद मोबाइल बांटना शुरू करेगी।

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 का स्मार्टफोन कहाँ मिलेगा ?

हर ग्राम पंचायत में कैम्प लगाकर 15 नवम्बर के बाद स्मार्टफोन बांटे जाएंगे। कैम्प में स्मार्टफोन लेने के लिए आधार और जनाधार लिया जाएगा।

इसके बाद स्मार्टफोन में सिम डाल कर उसे मौके पर ही एक्टिवेट कर लाभार्थी को दिया जाएगा।

औसतन हर ग्राम पंचायत में 750 से 1200 लाभार्थी होंगी।

कैम्प में करीब 20 स्टॉल्स लगेगी, जिनमें एयरटेल, जियो और बीएसएनएल के कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे।

rajasthan mahila free Mobile yojana 2022
rajasthan mahila free Mobile yojana 2022

Mukhyamantri Free Mobile Yojana के स्मार्टफोन किस कंपनी के होंगे ?

राजकॉम्प के महाप्रबंधक सीपी सिंह के अनुसार हैंडसेट सैमसंग, नोकिया और जियो कंपनियों के होंगे जो 3 साल के डेटा बैकअप के साथ दिए जाएंगे।

महिलाओं को डिजिटल साक्षर कैसे बनाया जाएगा ?

राजस्थान में महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन वितरण के साथ ही उसके उपयोग हेतु डिजिटली साक्षर भी बनाया जाएगा।

इसके लिए सरकार पहले 70 हजार मास्टर ट्रेनर तैयार करेगी।

ये ट्रेनर सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएँ होंगी, जिन्हें डिजिटल सखी नाम दिया गया है।

DOIT (डिपार्टमेंट ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) ने राजीविका के माध्यम से इनकी ट्रेनिंग का कोर्स तैयार किया है।

प्रत्येक ग्राम पंचायत में इस तरह की 4-4 महिलाओं का समूह तैयार किया जाएगा, जो मोबाइल वितरण से लेकर उपयोग तक की जानकारी महिलाओं को देंगी।

डिजिटल सखी इनकी ट्रेनिंग देंगी –

  • ई-केवाईसी कैसे करें जिससे महिलाओं को सहूलियत हो।
  • फोन लेने के लिए महिलाओं को कैम्प तक लाने की जिम्मेदारी।
  • साइबर क्राइम और डिजिटल पेमेंट से जुड़ी ट्रेनिंग।
  • स्मार्टफोन के माध्यम से सरकारी योजनाओं के लिए कैसे आवेदन करें।

महिलाएँ फ्री मोबाइल बेच नहीं सकेंगी, सिम का प्राइमरी बॉक्स बंद रहेगा –

राजस्थान सरकार सुनिश्चित करना चाहती है कि rajasthan mahila free Mobile yojana 2022 के अंतर्गत महिलाओं को जो फ्री मोबाइल दिया जा रहा है, उसका सही इस्तेमाल हो।

ऐसे में कोई भी लाभार्थी इस फोन को नहीं बेच पाएगा।

इसके लिए स्मार्टफोन की प्राइमरी सिम बॉक्स को बंद रख जाएगा।

सेकेंडरी सिम में वही सिम काम करेगी, जो एक्टिवेट करके दी जाएगी।

ई-मित्र के नए एप का उपयोग –

जो मोबाइल हैंडसेट फ्री महिलाओं को बांटे जाएंगे उनके एप की भाषा और उनमें दी जाने वाली सुविधाएँ किस तरह की हों, इसके लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप की 33 लाख महिलाओं से फीडबैक लिया गया।

इसके अनुसार पर ई-मित्र की नई एप तैयार की गई है, जो कुछ दिनों में काम करना शुरू कर देगी।

महिलाओं को दिए जाने वाले स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन –

कंपनीसैमसंग, नोकिया, जियो
सिमएयरटेल, जियो, बीएसएनएल
स्क्रीनटच स्क्रीन, साइज 5.8 इंच, रेजोल्यूशन हाई डेफिनेशन अर्थात् HD (1440 × 720p)
कैमरारियर कैमरा 8 मेगापिक्सल, फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल
बैटरी4000 mAh
बॉक्स में मिलेगाचार्जर, USB डेटा ट्रांसफर केबल और बैक करव
rajasthan mahila free Mobile yojana 2022

ये भी पढ़े –

rajasthan mahila free Mobile yojana 2022 FAQ

Q.1 किन महिलाओं को rajasthan mahila free Mobile yojana 2022 का लाभ मिलेगा ?

Ans. इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिन्होंने चिरंजीवी योजना में अपना कार्ड बनवाया हुआ है. साथ ही आधार व जनाधार कार्ड उपलब्ध हो।

Q.2 राजस्थान महिला फ्री मोबाइल योजना 2022 के स्मार्टफोन कब तक मिलना शुरू हो जाएंगे ?

Ans. इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को स्मार्टफोन दीपावली के बाद मिलने शुरू होंगे.